ललन सिंह बोले- शराबबंदी से मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं पत्रकार:JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया वि’वादित बयान, BJP बोली- वो तो खुद पीते हैं

पटना। अभी तिरंगा और विष्णुपद मंदिर का मामला थमा भी नहीं है कि JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने वि’वादित बयान दे दिया। मुंगेर के सांसद और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मीडिया और अखबार वाले आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खि’लाफ हैं।

इसलिए कि उन्हें दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। अब दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है तो क्या करें, अब मुख्यमंत्री बिहार की जनता को देखें या पत्रकारों की मौज-मस्ती को।’ ललन सिंह ने मंगलवार को लखीसराय भ्रमण के दौरान यह कहा।

इधर, BJP विधायक हरिभुषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ललन सिंह तो खुद रोज दारू पीते हैं। उनके खून की जांच कराई जा सकती है। ललन सिंह सहित सभी मंत्रिमंडल के सदस्यों का ब्लड टेस्ट हो। अब पत्रकार क्या, आम जनता उनसे बिगड़ चुकी है। खुद कहते हैं कि वो आम जनता की नहीं सुनते हैं। तो अब उनकी बात भी आम जनता नहीं सुनेगी। अब नीतीश कुमार का विनाश निश्चित है।

दरअसल, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को ही लखीसराय पहुंचे थे। मंगलवार को अपने दूसरे दिन के कार्यक्रम के तहत उन्होंने सदर प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जनसंवाद का कार्यक्रम किया। इसी दौरान प्रखंड क्षेत्र के महिसोना गांव में जनसंवाद के दौरान खुले मंच से उन्होंने मीडिया और अखबार वालों के लिए विवादित बयान दिया।

कार्यक्रम में ललन सिंह बिहार में शराबबंदी को लेकर CM की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की थी। शराबबंदी से आज घरेलू हिंसा कम हुई हैं। सड़क पर शराब के नशे में लोग मारपीट नहीं करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading