बेड के नीचे पड़ी थी भाभी की ला’श, ऊपर मिला देवर का श’व

मुंगेर में देवर और भाभी की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई। दोनों घर में सोए थे। बुधवार सुबह अ’पराधियों ने घुसकर दोनों को मौ’त के घाट उतार दिया। घ’टना के बाद इलाके में ह’ड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। म’’रने वालों की पहचान मनीष कुमार (29) और राशि (35) के रूप में हुई है। राशि के पति मनोज कुमार मध्य प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं।

घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घर एक खोखा बरामद हुआ। वहीं राशि कई ऐसी तस्वीरें मिली, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में थी। यह बात चर्चा का विषय है। पुलिस का कहना है कि ह’त्या के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पू’छताछ की जा रही है। मामले में आगे की का’र्रवाई की जा रही है। मामला नया रामनगर थाना क्षेत्र कन्तपुर गांव का है।

गोली की आवाज सुन परिजन और आसपास के लोगों की नींद खुली। लोग घटनास्थल की ओर दौड़कर मनोज कुमार के घर पहुंचे। जहां मनोज के भाई मनीष कुमार एवं पत्नी राशि वारिस की लाश बेडरूम में पड़ी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने घर की अंदर दीवार फांदकर प्रवेश किया और सोए अवस्था में मनीष और राशि दोनों के सिर में गोली मारी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मनीष कुमार का शव बेड के नीचे पड़ा था। वहीं राशि की लाश पलंग पर ही थी।

घटना के संबंध में मृतक मनीष कुमार की मां ने कहा कि हम लोग घर में सोए थे। घर में मेरे अलावा चार अन्य सदस्य भी सोते हैं। सुबह गोली की आवाज सुनी तो मैं आकर देखी मनीष अपने कमरे में मृत पड़ा था, जबकि मेरी बहू भी पलंग पर छटपटा रही थी। कुछ देर में उसकी भी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि गोली किसने मारी इसका पता नहीं है, हम सोए हुए थे। परिजनों ने बताया कि राशि का पति मनोज कुमार मध्य प्रदेश के धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। वह 4 महीने से घर नहीं आया है।

राशि की एक बेटी है जो लगभग 11 साल की और 4 साल का एक बेटा है। दोनों मां के पास ही रहती है। हत्या के कारण कोई नहीं बता पा रहा। राशि के कमरे में पुलिस की वर्दी पहने राशि की कई तस्वीर लगी हुई थी। जबकि वह पुलिस कर्मी है भी नहीं, यह पुलिस की वर्दी उसने क्यों पहनी है? यह किसी को नहीं पता। इस संबंध में नया रामनगर थाना अध्यक्ष कोशल कुमार ने कहा कि दो हत्या की बात सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। घर से खोखा बरामद किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading