पति-पत्नी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बेड पर एक साथ मिली दोनों की ला’श

सुपौल. बिहार के सुपौल में डबल मर्डर की घटना हुई है. बुधवार की सुबह इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सदर थाना के पिपरा खुर्द के पास तटबंध पर चाय की दुकान चलाने वाले फूलचंद कामत और फूलों देवी की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बिहार के सुपौल में हुई डबल मर्डर की घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि पूर्वी कोसी तटबंध पर पति-पत्नी चाय की दुकान चलाया करते थे वहीं इनकी किसी से दुश्मनी की भी बात अब तक सामने नहीं आ रही है लेकिन इस डबल मर्डर से सुपौल मैं भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मंगलवार की देर रात हुई हत्या की घटना का पता लोगों को तब चला जब देर सुबह जब लोगों ने चाय की दुकान को खोलते हुए नहीं देखा.लोगों ने दुकान के अंदर झांका तो दंर रह गए. दरअसल फूलचंद कामत और फूलों देवी, दोनों की खून से लथपथ लाश एक चौकी पर पड़ी हुई है, जिसके बाद लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना सदर पुलिस को दी.

इसके बाद सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी जांच शुरू कर दी लेकिन अब तक यह हत्या क्यों और किसने की इस बात का पता नहीं चल सका है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है.

मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है जिन्हें भी हत्या के कारणों की भनक नही है. अब लोगों की निगाहें पुलिस की जांच और टिकी है कि इस मामले का खुलासा कब तक होता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.