बहुमत परीक्षण से पहले बिहार में CBI की ताबड़तोड़ रेड, RJD के कई नेता रडार पर

पटना. बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही हैं जहां विधानसभा में नयी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले आरजेडी के कई नेताओं के घर सीबीआई की रेड पड़ी है. सीबीआई की रेड के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है.

Bihar Political Crisis नीतीश और तेजस्वी की बनेगी सरकार, क्या पूरा कर पाएंगे  कार्यकाल? - bihar political crisis nitish kumar and tejashwi yadav formed a  new alliance will jdu and rjd complete

शक्ति परीक्षण से पहले लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से सांसद अशफाक करीम और पार्टी के MLC सह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह के आवास पर अहले सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा.सीबीआई ने आज इन दोनों नेताओं के पटना ठिकाने पर छापेमारी की है. इसके साथ ही आरजेडी के राज्यसभा सांसद फ़ैयाज़ अहमद के मधुबनी स्थित आवास और अशफाक करीम के कटिहार स्थित ठिकानों पर भी रेड की.

जांच एजेंसियों की रेड राजद के पूर्व MLC सुबोध राय के आवास पर भी जारी है. इस पूरे मामले पर MLC सुनील सिंह ने कहा है कि जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. वो मानहानि का केस करेंगे. RJD के MLC सुनील सिंह ने अपने और अपने दल के अन्य सदस्यों के ठिकाने पर चल रही इस कारवाई पर सवाल उठाया है.

सुनील सिंह ने छापेमारी के दौरान मीडिया के सामने आकर कहा कि आज ही का दिन इस कार्रवाई के लिए क्यों चुना गया, ये सब लोग समझ रहे हैं. आज जब बिहार विधानसभा में बिहार सरकार अपना बहुमत साबित करने वाली है तब यह कारवाई सरकार को डराने के उद्देश्य से की गई है, मगर हम लोग और हमारी सरकार डरने वाली नहीं है.

विदित है कि बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है आज नीतीश और तेजस्वी सरकार को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है इसके पहले ही सीबीआई की रेड पड़ी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading