टी राजा की जमानत के वि’रोध में रातभर चला प्र’दर्शन:सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोग घा’यल, निलंबित भाजपा MLA ने पैगंबर पर टिप्पणी की थी

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रात तक उन्हें जमानत मिल गई। इसके विरोध में हैदराबाद में जगह-जगह पर लोगों ने रातभर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार लोग घायल हो गए।

MLA T Raja Singh Who Is BJP MLA T Raja Singh Controversial Remarks On  Prophet Mohammad | MLA T Raja Singh: कौन हैं पैगंबर मोहम्मद पर विवादित  टिप्पणी करने पर गिरफ्तार हुए

बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं ने गोशामहल की तरफ मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। प्रदर्शन की खबरें अंबरपेट, तल्लबकट्‌टा, मोगलपुरा, खिलवत, बहादुरपुरा और चंचलगुडा से आई हैं।

भाजपा ने राजा सिंह को निलंबित किया
भाजपा ने टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ IPC की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने पहले उन्हें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, लेकिन बाद कोर्ट ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए उन्हें बेल दे दी। टी राजा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

गुस्साई भीड़ ने लगाए सिर तन से जुदा के नारे
टी राजा के बयान के खिलाफ सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन जारी हैं। नाराज भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाते हुए गोशामहल से MLA टी राजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने टी राजा के बयान की तुलना पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से की थी।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया था
प्रदर्शनकारियों ने दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में टी राजा सिंह के खिलाफ IPC की 295(a), 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से भी कई लोगों को हिरासत में लिया था। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ऑफिस, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑफिस और पुराने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ओवैसी ने कहा- भाजपा दंगे कराना चाहती है
राजा सिंह के कथित बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ‘मैं भाजपा विधायक के बयान की निंदा करता हूं। भाजपा तेलंगाना और हैदराबाद के अमन को खराब करना चाहती है और यहां पर सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading