AAP बोली, 3 विधायकों को भाजपा का ऑफर:आ’रोप- संजीव झा से कहा कि पार्टी छोड़ी तो 20 करोड़ देंगे

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI छापे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार भाजपा पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को दावा किया कि हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार को भाजपा ने पार्टी छोड़ने की एवज में 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है।

हमारे पास बीजेपी नेता की रिकॉर्डिंग, जरूरत पड़ने पर जारी करेंगे', सिसोदिया  के आरोप के बाद AAP - manish sisodia excise scam bjp offer corruption ntc -  AajTak

संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि आप के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं। AAP के नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन लोटस को लेकर ऑडियो जारी किया जा सकता है।

आप विधायक संजीव झा बोले- 20 करोड़ का ऑफर मिला
संजीव झा ने कहा, ‘भाजपा के लोग मेरे पास आए और कहा कि आप अगर पार्टी छोड़ते हैं, तो आपको 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। अगर AAP के कुछ विधायकों को भी साथ लाएंगे, तो 5 करोड़ रुपए अधिक देंगे।’

केजरीवाल बोले- हम बिकने वाले नहीं
मंगलवार को गुजरात में एक रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिकने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर पर इसलिए छापे पड़े, क्योंकि दिल्ली में ये लोग सरकार गिराना चाहते थे।

CBI रेड के बाद रविवार (21 अगस्त) को मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। सिसोदिया ने लिखा था- भाजपा से संदेश आया है कि AAP को तोड़ दो और यहां आ जाओ। यहां सारे केस भी खत्म हो जाएगा और तुमको दिल्ली का मुख्यमंत्री भी बनाएंगे।

दिल्ली में 19 अगस्त को बाद AAP Vs BJP
आबकारी नीति को लेकर दिल्ली में पहली बार 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर CBI ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी, जिसके बाद CBI ने इस मामले में PMLA कानून के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही AAP केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ मुखर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading