झारखंड में CM के करीबी प्रेम पर ED की रे’ड : 16 ठि’कानों पर एक साथ छा’पेमारी, अ’वैध मा’इनिंग से जुड़ा है मामला

रांची। बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रे’ड पड़ी है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठि’कानों पर ई’डी की रे’ड चल रही है। ईडी की टीम राजधानी में प्रेम प्रकाश के हरमू समेत 11 ठि’कानों पर पहुंचकर छा’पा मा’र रही है।

जबकि राज्य में कुल 16 स्थानों पर रेड चल रही है। राजधानी में जहां रेड चल रही है वहां पहले प्रेम प्रकाश का ऑफिस चलता था। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है।

यह वही प्रेम प्रकाश है जिसकी राज्य के सत्ता के गलियारे में मजबूत पैठ मानी जाती थी। इससे पहले भी ईडी ने इसे पू’छताछ के लिए उठाया था और फिर छोड़ दिया था।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह रेड अ’वैध माइनिंग को लेकर की जा रही है। इस मामले में एजेंसी ने पहले ही कई जिलों के डीएमओ को बुलाकर पूछताछ की है।

साथ ही सीएम के प्रेस एडवाइजर समेत विधायक प्रतिनिधि से भी पू’छताछ की है। सीएम के विधायक प्रतिनिधि फिलहाल ईडी की रि’मांड पर हैं, जबकि प्रेस एडवाइजर से दो बार बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.