दरभंगा में पुलिस हिरासत से दो चो’र फ’रार:बाइक के कलपुर्जे चु’राते रंगे-हाथ दबोचा था, थाना परिसर से हुए फ’रार

दरभंग में विश्वविद्यालय थाना कि पुलिस के गिरफ्त से बीती रात पकड़े गए दो बाइक चोर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सोमवार की देर शाम बेला मोड़ के पास कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडरूच व सिरहुल्ली निवासी दो युवकों को मोटरसाइकिल के कलपुर्जे खोलकर हटाते हुए रंगे हाथों दबोचा था।

बाइक के कलपुर्जे चुराते रंगे-हाथ दबोचा था, थाना परिसर से हुए फरार | Two  thieves arrested from police custody in Darbhanga - Dainik Bhaskar

जांच के बाद बिना नंबर की बाइक चोरी की साबित हुई। मंगलवार को विश्वविद्यालय थाना परिसर से दोनों शातिर अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर वहां से फरार हो गए। दोनों बाइक चोर की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के पिंडरूच निवासी अंकित कुमार पासवान और सिरहुल्ली निवासी उज्ज्वल कुमार पासवान उर्फ सुजीत के रूप में हुई है।

पुलिस की हिरासत से दोनों बाइक चोर के फरार होने के बाद यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुका है। बताया जाता है कि इनमें से एक बदमाश के हाथ में हथकड़ी और रस्सी भी बंधी हुई थी जिसे लेकर वह फरार हो गया।

जिले के विभिन्न थानों के पुलिस को युवक के फरार होने की सूचना देकर उसकी तलाश का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि फरार हुए दोनों बाइक चोर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.