नवादा में कार्यपालक सहायक गि’रफ्तार:कौआकोल थाना में तैनात कुंदन राय पर घू’सखोरी में हुई का’र्रवाई

नवादा जिले के कौआकोल थाना से बड़ी खबर सामने आई है। थाना में कार्यरत सी.सी.टी.एन.एस. कार्यपालक सहायक कुंदन राय को भ्र’ष्टाचार के आरोप में गि’रफ्तार कर जे’ल भेज दिया गया है।

एसपी डॉ गौरव मंगला। - Dainik Bhaskarगि’रफ्तार कुंदन राय दसौत गांव, समस्तीपुर का निवासी बताया गया है। एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। एसपी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आचरण प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर उक्त कर्मी द्वारा रुपये की मांग की जा रही थी।

इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद प्राथमिकी कौआकोल थाना कांड संख्या 467/22 दिनांक 23.8.22 धारा 384 भादवि दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि थानों में आचरण प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए रुपये की वसूली आम बात हो गई है।

आम तौर पर पासपोर्ट बनाने, आर्म्स लाइसेंस लेने, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के बाद आचरण प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। हर काम के लिए रेट निर्धारित है। रुपए दिए तो ठीक, नहीं तो आज कल कर लोगों को परेशान किया जाना आम बात हो गई है।

ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, इसी माह का वाक्या है। नगर के एक युवक ने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन दे रखा था। थाना से सत्यापन की बारी आई तो 2000 रूपये का डिमांड हुआ। लड़का का वास्ता खेल कूद से है। बात कोतवाल साहब तक पहुंचाई गई।

उन्होंने काम हो जाने के लिए आश्वस्त किया। काम हुआ लेकिन 600 रुपये बाबुओं ने ले ही लिए। कौआकोल के मामले में हुई कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी का सही कदम है। जरूरत है इस मुहिम को आगे बढ़ाने की। जनता ऐसे मुहिम का हमेशा समर्थन करती रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading