बिहार में छा’पे पर ब’वाल: सुशील मोदी का तंज- ये सभी लालू यादव के साथ मिलकर चलाते हैं प्राइवेट लिम‍िटेड कंपनी

पटना. आरजेडी नेताओं के घर आज सुबह से चल रही सीबीआई रेड के बाद बिहार में सियासी बवाल छिड़ा है. पहले जहां आरजेडी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जानबूझ रेड करवाने का आरोप लगवाया वहीं अब बीजेपी की ओर से भी आरोपों पर जवाब आना शुरू हो गया.

Uproar over Lalu yadav viral picture Sushil Modi said CBI takes action how  is a prisoner makes court - लालू की वायरल तस्वीर को लेकर मचा हंगामा, सुशील  मोदी ने कहा-कैदी दरबार

राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बिहार में चल रही सीबीआई रेड को लेकर आरजेडी के आरोप पर कहा कि ऐसा नहीं है कि पहली बार सीबीआई की रेड हुई है, लालू जी जब सीएम थे तब भी सीबीआई ने उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

सुशील मोदी ने कहा कि जिनके यहां छापेमारी हो रही है, वे सभी लोग लालू यादव के साथ मिलकर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी चलाते हैं. वहीं वे सारे लोग लालू जी के अवैध कारोबार को चलाने का काम करते हैं. वहीं इससे पहले बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव  ने कहा कि सीबीआई स्वतंत्र संस्था है, सीबीआई को सबूत मिले होंगे. उसके आधार पर ही सीबीआई की टीम अपना काम कर रही है. यह कार्रवाई कोई पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं है. विधानसभा के सत्र और आज की रेड की तारीख को न जोड़ा जाय.

वहीं सीबीआई छापेमारी पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा बयान देते हुये कहा कि सीबीआई छापा से डराने की कोशिश की जा रही है, हमलोग सीबीआई छापेमारी से डरने वाले नहीं है. राबड़ी देवी ने कहा कि जनता हमारा परिवार है और परिवार सब देख रहा है. यह कोई पहली बार छापेमारी नहीं हो रही है. नयी सरकार बनने से बीजेपी डर गई है. दोनो सदनों में हमलोग बहुमत हासिल करेंगे,दोनो जगह हमारा बहुमत है.

इस पूरे मामले पर MLC सुनील सिंह ने कहा है कि जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. वो मानहानि का केस करेंगे. RJD के MLC सुनील सिंह ने अपने और अपने दल के अन्य सदस्यों के ठिकाने पर चल रही इस कारवाई पर सवाल उठाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading