मुजफ्फरपुर : शहर के खबड़ा स्थित एक निजी होटल में बुधवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी मुजफ्फरपुर जिला इकाई की समिति विस्तार कार्यक्रम और जनसेवक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार व विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आशुतोष कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों को हर बूथ पांच यूथ मिशन का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग एक मजबूत और नया विकल्प जिसके अंदर बिहार की स्थिति बदलने का जुनून हो पर जोर दिया।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बगैर कोई गठबंधन का हिस्सा बने आज बिहार में जितना सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सोशल मीडिया पर कार्यरत है उतना गिने चुने पार्टियों में ही है।
यह संकेत है कि बिहार के लोग तेजी से राष्ट्रीय जन जन पार्टी और आशुतोष कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को दोहराया।
जिला स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए पचास से अधिक पदाधिकारी को मनोनित किया गया। कार्यक्रम में जिला कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें पचास से अधिक जिला स्तरीय पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। इसी कड़ी में प्रदेश स्तर पर रवि रंजन कुमार उर्फ अंटू सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के वरीय पदाधिकारी मृणाल माधव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य कुमार, जिला प्रधान महासचिव सुनील कुमार ठाकुर, अमित सिंह मुनमुन, बबलू सिंह, सुमन कुमार सिंह, राकेश कुमार, सुभाष सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


