मुजफ्फरपुर : ग्रामीण विभाग के प्रधान सचिव ने बैग क्लस्टर यूनिट का किया भ्रमण

मुजफ्फरपुर : बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं उद्योग विभाग के तत्वावधान में बैग क्लस्टर यूनिट की स्थापना हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्रीबाला मुरुगन डी ने मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बैग क्लस्टर यूनिट का भ्रमण किया।

इस दौरान उनके साथ मुजफ्फरपुर के डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, निदेशक जिला एवं ग्रामीण विकास अभिकरण, जीएम डीआईसी, डीपीएम जीविका के साथ जीविका से जुड़ी उद्यमी एवं कामगार शामिल थे।

जीविका से जुड़ी महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग ने कहा कि उद्योग विभाग की ओर से जो दस लाख का ऋण मिलेगा उसमें पांच लाख सब्सिडी एवं पांच लाख ब्याज मुक्त ऋण से आप बैंग उत्पादन का व्यवसाय कर सकती है।

साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे सकती है। इसके साथ ही आपको उत्पादन से पहले इससे संबंधित सभी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। तथा बैग उत्पादन से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध करवायी जाएगी। इसके साथ ही बने हुए बैगों का मार्केट लिंकेज भी करवाया जाएगा। इन सभी गतिविधियों में प्रत्येक स्तर पर हाई स्प्रीट कंपनी पूर्ण सहयोग देगी।

डीडीसी ने महिला उद्यमियों को कहा कि इन सभी कार्यो से आप अपने परिवार के साथ-साथ दूसरे परिवारों की भी रोजी-रोटी की समस्या को दूर कर पाएंगे। बैंक यूनिट बनने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग सभी महिला उद्यमियों को मिलेगा।

जिला परियोजना प्रबंधक जीविका ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य की शुरुआत करने के लिए मुजफ्फरपुर जिले का चयन किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग को धन्यवाद दिया। वहीं सभी को विश्वास दिलाते हुए तय समयावधि में सभी महिला उद्यमियों द्वारा व्यवसाय संचालित करने का आश्वासन दिया। मंच का संचालन परियोजना प्रबंधक नॉन फॉर्म संगीत कुमार ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading