पिता ने 3 बच्चे को पिलाया ज’हर, एक की मौ’त:प’त्नी से हुआ था विवाद, दो बच्चों की हालत गं’भीर

मोतिहारी में पिता अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों के मामा ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज।

घटना बुधवार देर शाम की हैं घटना मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के घुसियार गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी कलयुगी पिता राहुल पांडे की उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी पति से नाराज होकर अपनी बच्ची को गोद में लेकर घर से निकल गई। पत्नी के घर छोड़ कर चले जाने से नाराज हो कर पिता ने अपने तीनों बच्चे को जहर खिला दिया। इसमें दो वर्षीय राहुल की मौत हो गई, जबकि रोहन और सन्नी का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल वालों के बयान पर गिरफ्तार लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में एक पिता ने अपने तीन बच्चे को जहर खिला दिया। जिससे एक की मौत हो चुकी है। दो का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.