वर्दी पर दाग: ज’ब्त श’राब बेचते पकड़े गए तीन ASI, फ्लैट को बना रखा था गोदाम

कैमूर. बिहार में जारी शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने में पुलिसवाले भी लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला कैमूर जिला से है जहां मोहनिया डीएसपी ने उत्पाद विभाग के तीन एएसआई को 35 लीटर शराब रखने के मामले में एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल इन तीनों एएसआई की पोस्टिंग मोहनिया के चेक पोस्ट पर लगाई गई थी जहां डेढ़ सालों से सभी ड्यूटी कर रहे थे और यह लगातार शराबबंदी को सफल बनाने के नाम पर अपनी जेबे मोटी करने का धंधा चला रहे थे.

बिहार के कैमूर में शराब बेचते हुए तीन पुलिसवाले गिरफ्तार हुए हैं

पुलिस को सूचना मिली थी कि इनके द्वारा शराब जांच के दौरान शराब को अपने पास रख लिया जाता है और कागजों में कम दिखाया जाता है, जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी. जिले के एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर मोहनिया थाने को सूचना दी गई और डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जब तीनों एसआई के मोहनिया आवास पर छापेमारी की गई तो वहां से 35 लीटर मंहगी विदेशी शराब बरामद करने में सफलता मिली.

बता दें कि ये तीनों एएसआई एक साथ मोहनिया के महिंद्रा शोरूम के पीछे एक निजी आवास में रह रहे थे और वहीं से काफी दिनों से शराब बेचने का कारोबार कर रहे थे. जब इस मामले की जानकारी एसपी को हुई उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए, जहां पर तीनों को 35 लीटर चोरी की हुई शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

ये तीनों पिछले डेढ़ साल से चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे थे सिपाही के तौर पर लेकिन 3 महीने पहले ही इन तीनों को उत्पाद विभाग में एएसआई बनाया गया था.

चंदन ठाकुर के पास 10 लीटर, राकेश कुमार पास 19.5 लीटर और मोहम्मद हाबिल के पास 5 .37 लीटर, कुल मिलाकर इन तीनों एएसआई के पास से 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है जिसके बाद तत्काल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और इनसे पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि कैमूर में आए दिन शराब तस्करी की जा रही है. अभी कुछ दिन पहले ही कैमूर में 30 लाख की शराब जब्त हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading