जमीन अधिग्रहण में देरी ने रोकी पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की स्पीड, अब दो साल की देरी से 2026 में कर सकेंगे सफर

पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तय समय के अनुसार पूरा नहीं होगा। कोरिडोर टू के निर्माण कार्य के लिए एक साल से अधिक का समय बढ़ाया गया है। अब दिसंबर 2024 की बजाए मार्च 2026 में चालू होगा।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarकोरिडोर टू के अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण कार्य 42 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कोविड, जमीन अधिग्रहण और वित्तीय तैयारी के कारण प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी हुई है।

पटना-गया रोड स्थित आईएसबीटी के सामने 76 एकड़ जमीन पर डिपो का निर्माण कार्य होना है। मेट्रो के अधिकारियों ने राज्य सरकार से निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए डिपो के निर्माण के लिए जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.