जहानाबाद में पूर्व मुखिया के पति पर जा’नलेवा ह’मला:सुबह शौच से लौटने के दौरान धा’रदार ह’थियार से किया वा’र

जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव में पूर्व मुखिया के पति पर जानलेवा हमला हुआ ।गंभीर स्थिति में पूर्व मुखिया के पति चुन्ना शर्मा को इलाज के लिए घोसी पीएसी में लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि गुरुवार को सुबह करीब 7:00 बजे पूर्व मुखिया पति शौच कर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही गांव के कुछ लोगों ने तेज हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। पूर्व मुखिया के पति को मार् कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गांव वासियों को कहना है कि पूर्व से ही गांव के कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा था। जिसके कारण उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस बाबत घोसी के थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर घटना के बारे में घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताई है । घोसी के थानाध्यक्ष के निष्क्रिय रहने के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है ।और पुलिस मुख दर्शक बनी हुई है।

आपराधिक हौसले बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुई है। जिस तरह से घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष की नहीं होनी काफी निंदनीय है । कुछ लोगों का कहना है कि घोसी थाने के पुलिस अवैध बालू खनन के पैसे वसूलने में लगी हुई रहती है। क्राइम पर क्राइम होता जा रहा है लेकिन पुलिस सिर्फ अवैध वसूली की कार्य कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.