युवक को पी’ट-पी’टकर मार डा’ला:मा’मूली वि’वाद में ब’दमाशों ने घर घुसकर मां-बेटे को बे’रहमी से पी’टा

गोपालगंज में यादवपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव में युवक की गांव के ही बदमाशों ने मामूली विवाद में जमकर पिटाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामूली विवाद में बदमाशों ने घर घुसकर मां-बेटे को बेरहमी से पीटा, मां की हालत  गंभीर | Gopalganj News; young man beaten to death - Dainik Bhaskar

वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इसकी शादी 6 माह बाद होने वाली थी। लेकिन शादी के पहले ही उसकी अर्थी निकल गईं।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि यादवपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव निवासी मैनुद्दीन के बेटा सलाउद्दीन के साथ उसी के गांव के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों द्वारा लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए।

और सलाउद्दीन को खोजने लगे लेकिन सलाउद्दीन घर पर मौजूद नहीं था। इस बीच आरोपियों के साथ सलाउद्दीन के बड़े भाई अलाउद्दीन के साथ विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे से अलाउद्दीन पर हमला कर दिया।

वहीं मृतक के भाई सलाउद्दीन ने बताया कि यादोपुर बाजार पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी। तभी आरोपीयों द्वारा गाली गलौज की गई। इसका विरोध किया गया दोनों ओर से गाली गलौज हुई। इस दौरान अभी बाजार पर ही थे कि आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर पर पहुंच भाई और मां की पिटाई कर दी।

इससे भाई की मौत हो गई और मां का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं इस सन्दर्भ में यादोपुर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि पैसे के लेन देन में दोनों के बीच हुए विवाद में घटना हुई। मामले में आगे की कार्रवाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading