मुंगेर में गुरुवार दोपहर दो अपराधियों ने चाकू की नोक पर महिला से लूटपाट की। अपराधियों ने कान की बाली और तीन सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही। घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित नारायण कॉलोनी में घटी। पीड़ित महिला झाझा कॉलेज में कार्यरत लिपिक अमरेंद्र कुमार सिन्हा की पत्नी रश्मि कुमारी है।
![]()
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा के घर में सिर्फ पत्नी और दो बच्चे थे। ऐसे में दोपहर 2 बजे दोनों अपराधी महिला के घर आए और कहा कि वे पाउडर डालकर सोना चांदी को चमकाने का काम करते है। जिसके बाद अपराधियों ने रश्मि कुमारी को पाउडर देकर कहा कि आप अपना सोना चांदी का जेवर इससे साफ कर लीजिए।

हम लोग लौट कर आते हैं, आपके तब तक अच्छा लगेगा प्रोडक्ट को लीजिएगा। तकरीबन 10 मिनट बाद जब वह वापस आए तो पाउडर बेचने वाले दोनों युवक लौट कर आया लेकिन उस वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।ऐसे में दरवाजे के अंदर 7 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ कुमार उसी जगह दरवाजे के समीप खेल रहा था। आवाज सुनकर रश्मि जब मुख्य दरवाजे के पास पहुंची और यह काकर पाउडर लौटा दिया कि अभी नहीं खरीदना है।

इसी बीच पाउडर बेचने आए एक युवक ने 7 वर्ष पुत्र श्रेष्ठ कुमार को ग्रिल के अंदर हाथ घुसा कर पकड़ लिया और उसके गले पर चाकू बताते हुए रश्मि से कहा कि जितना जेवर है जल्द से जल्द खोलकर उतार दो अगर इस बीच हल्ला करोगे या आनाकानी करोगे तो बच्चे के गले पर छुरी चला देंगे। भाई के मारे रश्मि ने तुरंत कान की बाली और हाथ में पानी तीन अंगूठी निकाल कर युवक को दे दिया।

हाथ में जेवर लेते ही युवक बाइक पर बैठकर देखते ही देखते फरार हो गया। यह सारी घटना घर के बाहर और गली के कोने पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इस संबंध में कासिम बाजार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जेवर साफ करने आए युवक के द्वारा जेवर साफ करने के दौरान हुआ जेवर लेकर फरार हो गया है। प्रीत के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है पुलिस घटना की जांच कर रही है।


