मुजफ्फरपुर। बेला स्थित बायोमेडिकल क’चरा न’ष्ट करनेवाली मेडिकेयर कंपनी की ज’र्जर चिमनी का’टने के दाैरान हुए हा’दसे में द’म ताे’ड़ने वाले मजदूर माे. रहमत उर्फ रजा के परिजनाें काे मैनेज करने के बाद भी ठेकेदार व कंपनी के अधिकारी का जे’ल जा’ना तय हाे गया है।
गुरुवार की देर रात बेला थाना पहुंच कर एसएसपी ने मामले की जांच की। पुलिस के बयान पर कंपनी, ठेकेदार लखींद्र दास व सुपरवाइजर नईम पर प्राथमिकी दर्ज की गई। कंपनी के अधिकारी राजीव कुमार, ठेकेदार लखींद्र दास व सुपरवाइजर काे शुक्रवार काे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
मेडिकेयर के अधिकारियाें व मृ’तक के परिजनाें के बीच समझाैता हाेने पर कंपनी की ओर से 3.50 लाख के दाे चेक मृ’तक के परिजन काे दिए गए थे जिन्हें पुलिस ने ज’ब्त कर लिया है।
उधर, मृत कर्मी के श’व काे देर शाम द’फनाया गया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी डीएम से मांगी है।
वहीं, श्रम विभाग के अधिकारी वरुण कुमार व रश्मि राज ने गुरुवार काे मृ’तक के परिजनाें से मुलाकात की। उसके बाद श्रम विभाग की टीम भी बेला थाने से पूरे मामले की जानकारी लेने पहुंची। श्रम विभाग ने हादसे के 24 घंटे बाद भी कंपनी की ओर से घ’टना की जानकारी नहीं देने पर ना’राजगी जताते हुए नाेटिस जारी किया है।

