भोजपुर में ड’बल म’र्डर:हाथ-पैर और मुंह बां’धकर बुजुर्ग दं’पती की बे’रहमी से ह’त्या, सं’पत्ति वि’वाद के एंगल पर जांच शुरू

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में गुरुवार की देर रात एक बुजुर्ग दंपती की ह’त्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद श’व बरामद किया गया। दि’नदहाड़े इस वा’रदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में स’नसनी मच गई। घ’टना की सूचना मिलते ही सहार थाना इंचार्ज प्रमोद अपने दल-बल के साथ घ’टनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

देर रात में सोते समय दोनों की हत्या कर दी गई।मृतकों में विश्‍वनाथ सिंह (85) और उनकी 80 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई। दोनों के हाथ-पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया और फिर ग’ला द’बाकर उनकी नि’र्मम तरीके से जा’न ले ली गई। दोनों की कोई संतान नहीं थी। आशंका है कि सं’पत्ति को लेकर उनकी ह’त्या की गई होगी।

परिजनों के अनुसार, रोज की तरह गुरुवार की रात खाना खाकर विश्‍वनाथ सिंह और उनकी पत्नी ललिता देवी अलग-अलग बेड पर सोए थे। इस दौरान देर रात में सोते समय दोनों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह भतीजा समेत अन्य लोगों ने बुजुर्ग दंपती को कमरे में मृत हालत में देखा। इसके बाद सहार थाना समेत वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई।

पीरो एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन के लिए पहुंचे और पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि कमरे में रखे बक्से को खोलकर और सामान को तितर-बितर किया गया है।

विश्वनाथ सिंह तीन भाई है। वहीं, पटना से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश, लूटपाट और संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading