बगहा में रेलवे ट्रैक पर मिला यु’वक का श’व:ह’त्या या फिर आ’त्महत्या की पेज में फं’सी पुलिस, मामले की जांच में जुटी

बगहा के रामनगर थाना के तौलाहा रेलवे ढाला के पास हरिनगर – नरकटियागंज रेल लाइन पर करीब तीस साल के अज्ञात युवक का शव मिला है। शव शुक्रवार की सुबह मिला है। रेल पुलिस ने 26 नम्बर गेट के क़रीब पिलर नंबर 257/1 से शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दिया है।

बगहा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: हत्या या फिर आत्महत्या की पेज में फंसी  पुलिस, मामले की जांच में जुटी – Bharat News India

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे ढाला घूमती पर तैनात कर्मी को दिया। कर्मी ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दे दिया। तत्पश्चात हरिनगर रेल्वे स्टेशन से मिली सूचना के बाद जीआरपी नरकटियागंज ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की जांच में रेलवे पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी जुट गई है। हत्या आत्महत्या या फिर ट्रेन से गिरकर मौत हुई है इसकी तहकीकात की जा रही है। हालांकि शव के कपड़े से कोई भी साक्ष्य नहीं मिल पाया है।

जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवक का शरीर दो टुकड़े में कट कर अलग हो गया है। हत्या कर रेल ट्रेक पर फेंका गया है या आत्महत्या है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है । लेकिन क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading