भागलपुर जिले में शुक्रवार की सुबह में एक नबालिग प्रेमी जोड़े को घर मे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। फिर कई घंटों तक प्रेमी और प्रेमिका को कमरे में बंद रखा। इसके कुछ घंटे के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के बीच नाबालिग जोड़ी की शादी करा दी। इसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को घर लेकर चला गया ।
![]()
कमरे में दोनों को बंद कर दिया
मामला भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो पंचायत का है। नाबालिग प्रेमी की उम्र 18 साल है। जबकि, प्रेमिका की 17 साल। दोनों के बीच एक महीने से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। गुरुवार की रात प्रेमी प्रेमिका के घर पर मिलने का गया। इस दौरान लड़की के परिजनों ने देख लिया। फिर दोनों को कमरे में बंद कर दिया।

थाने को नहीं मिली जानकारी
ग्रामीणों ने प्रेमी के परिजनों को भी बुलाया। इसके बाद दोनों की गांव के ही काली मंदिर के सामने शादी करा दिया गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर लेकर चला गया। वहीं, घंटों तक मामला चलते रहा। लेकिन न लोदीपुर थाना पुलिस और न ही पंचायत के जन प्रतिनिधि नाबालिग की शादी को रोकने आए। वहीं, इस मामले को लेकर लोदीपुर थाना इंस्पेक्टर राजेश कुमार झा ने बताया कि नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की शादी के बारे सूचना नही है।




