प्रयागराज। रेलवे दो पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह प्रयागराज के रास्ते गया तक जाएंगी। दरअसल, गया में 10 सितंबर से पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो रही है।
इसमें पूरे देश से बड़ी तादात में लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने और तर्पण करने के लिए जाते हैं। तर्पण के लिए जाने वाले लोगों को यात्रा में असुविधा न हो इसके लिए रेलवे की ओर से दो ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 01659/01660 रानी कमलापति-गया एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही है।
रानी कमलापति से गाड़ी संख्या 01659 नौ सितंबर, 14 सितंबर,19 सितंबर और 24 सितंबर को संचालित की जाएगी। यह दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी जो रात 2 बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे गया पहुंचेगी।


