बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया। आज शुक्रवार को बिहार के 16 जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बाकि जिलों में भी रुक रुक कर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम भी शुष्क बना रहेगा।
राहत की बात ये है की इस दौरान वज्रपात की कोई संभावना नहीं है। लेकिन बिहार में उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
मौसम विभाग पटना के अनुसार अगले 2 दिन तक मानसून ऐसे ही एक्टिव रहेगा। 2 दिन बाद फिर मानसून अपने रंग में रहेगा। बिहार के लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
पिछले कुछ दोनों से हुए बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया था। हालांकि गुरुवार को कम बारिश होने की वजह से नदियों के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है।

