गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा कीओर से निकाली गई शोभा यात्रा में जमकर अ’श्लील डांस हुआ। बार-बालाओं ने जय श्रीराम के नारों के बीच ज’मकर ठु’मके लगाए। फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया गया। धार्मिक आयोजन पर अ’श्लीलता फैलाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें ऑर्केस्ट्रा की टॉली पर डांसर्स फूहड़ गानों पर अ’श्लील डांस करती नजर आईं।
यह वीडियो मीरगंज से थाना क्षेत्र के मीरगंज शहर का है, जहां महावीरी अखाड़े की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। जहां डांसर अश्लील गीतों पर जमकर ठुमके लगाती नजर आई। अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 150 लोगों के खिलाफ नामजद और 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
महावीरी आखड़े का प्रचलन 18वीं सदी में शुरू हुआ। महावीरी अखाड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ गांव और टोली द्वारा अलग-अलग तिथियों को जुलूस निकाला जाता है और पारंपरिक तरीके से लाठी और डंडे का करतब दिखाने की परंपरा है। हनुमान जी के साथ ही अन्य देवी-देवताओं को नगर भ्रमण कराया जाता है।
हर साल इस धार्मिक मेला का आयोजन कर सामाजिक कुरीतियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा सावन की पूर्णिमा के दिन जिला मुख्यालय से शुरु होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन होता है।


