सहारा इंडिया के खि’लाफ फू’टा कि’न्नरों का गु’स्सा:ब्रांच मैनेजर को खीं’चकर बीच सड़क पर लाए, साड़ी ओढ़ाकर न’चवाया; 3 घंटे सड़क जा’म

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को सहारा इंडिया के खिलाफ किन्नरों का गु’स्सा फू’ट पड़ा। सै’कड़ों की तादाद में पहुंचे किन्नरों ने कार्यालय के बाहर ज’मकर प्र’दर्शन किया। सड़क जा’मकर कर मैनेजर को बं’धक बना डाला। इसके बाद उसे न’चवाया गया।साथ ही साड़ी ओ’ढ़ाया गया।

मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा मेन रोड का है। यहां किन्नरों ने सड़क को पूरी तरह जा’म कर दिया। कार्यालय को बंद करा दिया गया। इस दौरान मौके पर अ’फरात’फरी की स्थिति बन गई। जुरन छपरा से लेकर ब्रह्मपुरा तक सड़क पूरी तरह जा’म हो गया। कई वाहन इसमें बुरी तरह फंस गए।

बताया जा रहा है कि 3 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा। जानकारी के अनुसार किन्नरों की टोली कार्यालय के पास पहुंची थी। वे अपने रुपए की मांग कर रहे थे।

पैसे नही मिलने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को बंधक बना लिया। बीच सड़क पर उन्हें गाली दी गई। हाथ पकड़कर उन्हें नचवाया गया। सिर पर साड़ी तक डाल दिया गया।

इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, हंगामे की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने जाम खाली कराने का प्रयास किया। लेकिन, किन्नर नंगा होने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई। हालांकि, पुलिस की ओर से काफी समझाया गया। जिसके बाद मैनेजर को मुक्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading