गोपालगंज के युवक ने दुबई में की आ’त्महत्या:9 महीने पहले हुई थी सगाई

गोपालगंज के एक युवक ने दुबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों को अब उसके शव का इंतजार है। मृतक बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मठिया टोला निवासी हृदया सिंह का 21 वर्षीय बेटा राहुल कुमार सिंह था।

9 महीने पहले हुई थी सगाई, बड़े भाई के साथ दुबई कमाने गया था; कमरे में मिली  लाश | Gopalganj youth commits suicide in Dubai, Engaged 9 months ago, went  to Dubai

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक राहुल अपने बड़ा भाई के साथ दुबई में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। पिछले दिसंबर 2021 में उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह विदेश कमाने चला गया। इसी बीच शुक्रवार को उसके कमरे में फंदे पर झूलता हुआ शव मिला मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के माने तो राहुल कुमार दुबई में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह दुबई में अपने बड़ा भाई के साथ ही रहता था।

राहुल ने तब खुदकुशी की जब बड़ा भाई अपनी ड्यूटी पर चला गया। जब वह लौटा तो कमरे में फंदे से झूलती छोटे भाई की लाश देखी इसके बाद उसने दुबई पुलिस को खबर दी। उसके बाद गोपालगंज में परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है। वहीं राहुल के शव का परिजनों को इंतजार है।

राहुल के परिजनों के पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे उसके शव को घर मंगा सकें। लिहाजा पीड़ित परिवार ने केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय से पहल कर शव मंगाने के लिए सांसद और जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि अंतिम इच्छा है कि राहुल कुमार सिंह का दाह-संस्कार उसके पैतृक गांव में हो और परिवार के सदस्य अंतिम दर्शन कर सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading