पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस में ड’कैती:नाव से आए 8 अ’पराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को बनाया बं’धर

हथियार के बल पटना में डकैती की बड़ी वारदात हुई है। इस बार अपराधियों ने मेट्रो प्रोजेक्ट के कैम्प ऑफिस को निशाना बनाया है। वहां से लाखों रुपए का सामान लूट लाया गया है। यहां तक कि अपराधियों ने कैम्प ऑफिस में काम के दरम्यान बीमार पड़ने पर उन्हें दी जाने वाली दवाइयों को भी लूट लिया।

छानबीन करने पहुंची पुलिस।यहां लगे AC को भी लूटने की कोशिश हुई, पर अपराधी उसे उखाड़ नहीं पाए। जिस कारण वो बच गया। मगर, कैम्प ऑफिस के अंदर रखे सारे सामान अपराधी लूट ले गए। यह वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना के तहत हुई है। वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी नाव से सवार होकर आए थे।

डेढ़ घंटे तक बनाए रखा बंधक

राजपुर पुल से गंगा पथ की तरफ जाने वाले रास्ते में मेट्रो प्रोजेक्ट का कैम्प ऑफिस है। करीब 3 महीने पहले प्रोजेक्ट के लिए वहां सरकार ने जमीन अधिग्रहण किया था। यहां पर मेट्रो के पुल के लिए गार्टर बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए लोहे के काफी सारे चैनल बनाए गए थे। इनकी देख रेख के लिए 2 सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी पर थे। दूसरी तरफ, गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है।

इस कारण गंगा नदी का पानी मेट्रो के कैम्प ऑफिस तक पहुंच गया। नाव से आने में अपराधियों को आसानी हुई। हथियार के बल पर 2 सिक्युरिटी गार्ड को बंधक बनाया। फिर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। सारे सामान को नाव पर लोड किया और फरार हो गए। गार्ड के अनुसार 4-4 के ग्रुप ने उन्हें अपराधियों ने बंधक बनाया था। वो सभी कच्छा, बनियान और लूंगी पहने हुए थे।

4:30 पर पुलिस को मिली सूचना

अपराधियों के जाने के बाद गार्ड ने सबसे पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों को जानकारी दी। फिर शनिवार की सुबह 4:30 बजे बुद्धा कॉलोनी थाना को बताया। तब थानेदार निहार भूषण अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पूरे मामले की जांच की। अब FIR दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार अपराधी दियारा इलाके से आए थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading