दंपती का म’र्डर:पटना सिटी में अ’पराधियों ने घर में घु’सकर मा’रा; दो बच्चों को भी लगी गो’ली

पटना सिटी में बच्चों की लड़ाई में दंपती को गोलियों से भून डाला गया। बताया जाता है कि बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े , दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। आरोप है कि एक पक्ष वाले अपराधियों के साथ दूसरे के घर में घुसे और फायरिंग की। इस दौरान दंपती को ढूंढकर मार डाला गया। वारदात में दो बच्चों को भी गोली लगी है, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

लोगों से समझाती पुलिस।

घटना खुसरूपुर की है। जहां अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर पति-पत्नी को गोलियों से भून डाला। वारदात में दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घर में मौजूद दो नाबालिग बच्चे (भतीजे) गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गांव में कैंप कर रखा है।

बच्चों की लड़ाई में मर्डर

बताया जा रहा है कि खुसरूपुर गांव के मंसूरपुर लोदीपुर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों के बीच खेल-खेल में लड़ाई शुरू हो गई। बच्चों के विवाद को लेकर घर के परिजन भी उस में कूद पड़े और दोनों तरफ से जमकर लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसी बात को लेकर अरुण सिंह और पड़ोस के बौद्ध सिंह के बीच विवाद शुरू हुआ।

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बौद्ध सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ अरुण सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस बीच अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी की सूचना मिलते हैं अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी मंजू देवी भागकर घर में छुप गए। अपराधियों ने दोनों को खोजकर गोलियों से भून डाला। इतना ही नहीं गोलीबारी में उनके दोनों बच्चों पर गोली चला दी। हालांकि आसपास के लोगों को आते देख अपराधी फरार गए।

कई राउंड चली गोलियां

स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। गोलीबारी में टुनटुन कुमार 9 साल और सुधीर कुमार 8 साल के हाथ और पैर में गोलियां लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। लोगों का दावा है कि अपराधियों ने गांव में लगभग एक सौ राउंड से अधिक फायरिंग की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश मांझी और खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्र भानु गांव में कैंप कर रहे हैं।

अपराधियों की तलाश की जा रही है- पुलिस

बातचीत के क्रम में खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दो बच्चों के बीच खेलकूद को लेकर आपसी विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतक पति-पत्नी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल बच्चों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading