खगड़िया में पानी भरे गड्‌ढे में डूबकर बच्चे की मौ’त:घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था, पैर फिसलने से गड्‌ढे में डूबा

खगड़िया के परबत्ता प्रखण्ड के लगार पंचायत में बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना शनिवार की सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव के वार्ड नंबर 8 में घर के पास गड्ढे में गंगा नदी के पानी में डूबने से ननकु यादव के 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि आर्यन घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था, पैर फिसलने से गड्‌ढे में डूबा | Child dies after drowning in water filled pit in Khagaria, was playing with friends near the

इसी दौरान आर्यन का पैर फिसल गया । जिसके कारण वह गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। जिसके बाद बच्चे के कहने पर उसकी खोजबीन की गई। मौजूद बच्चों ने गढ्ढे में डूबने की बात कही। परिजनों द्वारा आर्यन को गढ्ढे से निकाला गया। लेकिन तब तक आर्यन की मौत हो चुकी थी। शव को देख परिजनों का रोकर बुरा हाल हो रहा था।

मृतक की मां आर्यन बार-बार बेहोश हो रही थी। स्थानीय महिलाओं द्वारा संभालने की कोशिश की जा रही थी। बताया कि आर्यन घर मे सबसे बड़ा भाई था। इधर, लगार पंचायत के मुखिया आरती कुमारी के प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने डूबने से मौत की पुष्टि की है।

बताया कि परिजनो को सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी। इधर, परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading