विवाहिता की ह’त्या, रातोरात जलाया श’व: सभी आ’रोपी घर छोड़कर फ’रार,2015 में की थी लव मैरिज

शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी पुलिस ओपी के केवटी गांव में ससुरलवालों ने एक 25 वर्षीय विवाहिता अर्चना कुमारी की हत्या कर लाश को जला दिया। इस घटना के संबंध में मृतका के भाई और नवादा जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोनी गांव निवासी बबलू सिंह ने बरबीघा थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मृतका के पति शरद कुमार राज पिता दिनेश प्रसाद सिंह , भैसुर कुणाल सिंह और गोतनी चांदनी कुमारी उर्फ चांद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए केवटी ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। लेकिन सभी अभियुक्त घर छोड़कर भाग निकले है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मृतका और उसके पति के बीच बीच वर्ष 2015 में प्रेम विवाह हुआ था। सूत्रों ने बताया कि दोनों का प्रेम मोबाइल के मिस्ड कॉल से हुआ था। उस समय मृतका का इकलौता भाई सपरिवार नई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी किया करते थे। जबकि गांव में मां बेटी और पिता रहा करते थे।

शादी के बाद विवाहिता ससुराल में रह रही थी। वर्तमान में मृतका अपने पीछे दो बेटी और एक डेढ़ साल का पुत्र अपने पीछे छोड़ गई है। जबकि दोनों बेटी में एक 5 साल और एक 3 साल की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अर्चना कुमारी अपने भाई और भाभी से फोन कर बताई थी कि उसे बड़ा भैसुर और गोतनी कभी भी जान से मार देगी। जब यह सुनकर मायके के लोग केवटी गांव रात के साढ़े सात बजे पहुंचे, अर्चना को घर में नहीं पाया।

भाई ने शिकायत में उल्लेख किया है कि उसकी बहन की हत्या कर अभियुक्तों ने जला दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।उधर मृतका की भाभी नीतू कुमारी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी ननद की हत्या के बाद अब उनके तीन छोटे छोटे बच्चों को कौन भरण पोषण करेगा।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading