बेगूसराय नगर निगम के सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए है। जिससे शहर में कचरों का अंबार लगाना शुरू हो गया है। दरअसल सभी कर्मी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर करीब 600 कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के पहले दिन शनिवार की सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नगर निगम ऑफिस में तालाबंदी कर दिए। गेट के सामने ही दरी बिछाकर पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों की मांग है कि वर्षों से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों और कर्मचारियों को स्थाई नौकरी दिया जाए। कर्मचारी नेता दिलीप मल्लिक ने कहा कि समान काम का समान वेतन सभी कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। सफाई के दौरान सुरक्षा कीट देन,समय पर वेतन की भुगतान करने समेत 11 मांगों को लेकर यह हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल की वजह से शहर में आज सफाई व्यवस्था जहां ठप है वहीं ऑफिस में भी तालाबंदी हुआ है।

सभी सफाई कर्मी और कर्मचारी नगर निगम गेट पर धरना पर बैठ गए हैं। जिस वजह से नगर निगम का ऑफिस का कार्य भी आज से बाधित होगा। काफी संख्या में शहरवासी निगम कार्यालय से वापस लौट रहे हैं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि करीब एक साल पहले भी अनिश्चित कालीन हड़ताल हुआ था।

उस समय आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सभी मांगों को मान लिया जाएगा। पर आजतक भी इन मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसलिए एक बार फिर पूरे राज्य में नगर निगम और नगर निकाय कर्मियों ने हड़ताल शुरू किया है।



