मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 1 जोड़ी ट्रेन रद्द:एनआई कार्य को लेकर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस नहीं चलेगी

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली 1 जोड़ी ट्रेन रद्द रहेगी। बताया जा रहा है कि असम के रंगिया के पास न्यू बंगाईगांव एवं बिजनी स्टेशन के मध्य एनआई कार्य किया जाना है। इसको लेकर चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को चंडीगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस नहीं चलेगी। यह ट्रेन 29 अगस्त को मुजफ्फरपुर नहीं आएगी।

वहीं, दो सितंबर को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। यह ट्रेन तीन सितंबर को मुजफ्फरपुर नहीं आएगी। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इधर, पूर्व मध्य रेल सभी मंडलों में रेलवे की ओर से महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अभियान में कुल 921 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में यात्रा कर रहे 635 पुरूष यात्री को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 286 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के दौरान महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए दानापुर मंडल में क्रमशः 352 एवं 91, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में क्रमशः 70 एवं 58, धनबाद मंडल में क्रमशः 109 एवं 43, सोनपुर मंडल में क्रमशः 61 एवं 40 तथा समस्तीपुर मंडल में महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए क्रमशः 45 एवं 54 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.