पत्नी की ह’त्या की, ला’श बोरे में भरकर गा’ड़ दी:पति के अ’वैध सं’बंध का वि’रोध करने पर म’र्डर

पूर्णिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी गई। पति ने गला दबाकर पहले उसे मौत के घाट उतारा उसके बाद शव को बोरे में भरकर घर के बाहर सेफ्टी टैंक में गाड़ दिया। पुलिस ने साढ़े 9 घंटे 20 फीट खोदने के बाद सेफ्टी टैंक से शव को बाहर निकाला है। महिला के 3 सौतेले बेटों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

मृतक महिला का फाइल फोटो।

मामला सदर थाना क्षेत्र के बेलौरी कालीगंज जीवन चौक के पास का है। 35 साल की रिंकू देवी 8 अगस्त से लापता थी। उसके घरवालों ने पुलिस की मदद से उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की। लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके पति और सौतेले बेटों से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। पुलिस ने महिला के पति श्यामलाल चौरसिया और उसके तीनों सौतेले बेटों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को शव निकालने के लिए जेसीबी तक सहारा लेना पड़ा।

अवैध संबंध का विरोध किया तो मार दिया

आरोपियों ने बताया कि पिता का अवैध संबंध चल रहा था। वो बार-बार उसका विरोध करती थी। 8 अगस्त को भी ऐसा ही हुआ। लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। रिंकू ने उसी वक्त अपने घरवालों को फोन किया और सारी बातें बता दी। इसके बाद उसका पति श्यामलाल गुस्से से आगबबूला हो गया। पहेल गला दबाकर पहले उसकी हत्या की गई। फिर सबूत मिटाने के लिए लाश को छिपाने की कोशिश करने लगे। लाश को बोरी में बंद कर के उसे सेफ्टी टैंक में फेंक दिया।

JCB से खुदाई कर निकाली गई लाश

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई के लिए मजदूरों को बुलाया। मजदूरों से काम नहीं बना तो JCB मंगवाई गई। शनिवार दोपहर 12 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक खुदाई चली। इसके बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया। शव के ऊपर कपड़े भी नहीं थे, पुलिस का कहना है कि हो सकता है कपड़े गल गए हो। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने साढ़े 9 घंटे 20 फीट खोदने के बाद सेफ्टी टैंक से शव को बाहर निकाला है।

ऐसे खुला हत्या का राज

12 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्यामलाल ने रिंकू के परिजनों को फोन कर कहा कि वह अपने आशिक के साथ भाग गई। लेकिन यह बात मायके वालों को हजम नहीं हुई। रिंकू के परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले सदर थाना में जाकर इसकी शिकायत की।

ऐसे में पुलिस जब श्यामलाल के घर पूछताछ करने गई तो श्यामलाल पुलिस को देखते ही भाग गया। पुलिस ने शक के आधार पर घर में मौजूद श्यामलाल के 3 बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने सारे राज उगल दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.