जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम लगातार जिले में शराब कारोबारी एवं शराबियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 5 महिला समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।जिसमें 16 शराब कारोबारी हैं जिसके पास से 30 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। एवं 23 शराबी को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जहानाबाद जिले में विभिन्न जिले के उत्पाद विभाग की टीम पहुंचकर जिले के विभिन्न जगह दौलतपुर हाजीपुर सलेमपुर इत्यादि जगह पर छापामारी अभियान चलाया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी एवं शराबियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इससे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

ज्ञात हो कि बिहार में जहरीली शराब पीने से लगातार लोगों की मौत हो रही है। जिसके देखते हुए जिले के उत्पाद विभाग की टीम काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। और लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगा जिले में हर हाल में शराबबंदी कानून को लागू कराया जाएगा जो लोग भी शराबबंदी कानून नियम को तोड़ने का प्रयास करेंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन उत्पाद विभाग टीम द्वारा लगातार छापामारी कर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन शराबी एवं शराब कारोबारी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं।



