मुजफ्फरपुर:फू’ट-फू’टकर रोई, बोलीं- रोज-रोज के प्र’ताड़ना से डि’प्रेशन में हूं, ऐसा रहा तो सु’साइड कर लूंगी

मुजफ्फरपुर से एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला टीचर फूट-फूटकर रो रही है। महिला टीचर ने स्कूल की प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। टीचर ने बताया कि उसे स्कूल में प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह डिप्रेशन में चल रही है। अगर ऐसा ही रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी। यह वीडियो सकरा प्रखंड के मुराहर लोचनपुर पंचायत के प्राथामिक स्कूल का है।

शिक्षिका सविता कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें बोला जाता है कि आप स्कूल में क्यों आई? यहां टीचर की आवश्यकता नहीं है। आप कहीं और चले जाएं। जबरन फील्ड में भेजा गया… वे वहां भी गई। बच्चों के अभिभवकों से भी बात किया… ताकि, बच्चे स्कूल में बढ़े। फिर भी परेशान किया जाता है। अगर ऐसे ही प्रताड़ित किया जाएगा तो वह गलत कदम उठा लेंगी।

इधर, सभी आरोपों पर स्कूल की प्रिंसिपल सुधा कुमारी ने कहा कि वे किसी को प्रताड़ित नहीं करती हैं। उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। शिक्षिका झूठ बोल रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading