80 लाख रुपए की श’राब ज’ब्त:दो ट्रक से मिले 913 का’र्टन श’राब, गुप्त सूचना के आधार पर हुई का’र्रवाई

बांका के बौंसी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने दो ट्रक से 913 कार्टन शराब जब्त किए। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया। बांका एसपी डॉ प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी पुलिस ने आज बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बांका डीएसपी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी डॉ प्रकाश को पूर्व से सूचना मिली थी कि दुमका से शराब लेकर बॉर्डर रास्ते से दो ट्रक शराब मधेपुरा की ओर ले जाया जा रहा है।

बांका में 80 लाख रुपए की शराब जब्त: दो ट्रक से मिले 913 कार्टन शराब, गुप्त  सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई; चालक अरेस्ट – Bharat News India

दो ट्रक जिस पर गिट्टी लदा हुआ था।बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय भलजोर बॉर्डर पर अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ बॉर्डर पर मुस्तैदी से तैनात हो गए। पूर्व से सूचना के आधार पर दोनों ट्रकों को थाना लाया गया। थाने में तलाशी के दौरान 913 पेटी रॉयल प्लेयर ब्रांड के अवैध विदेशी शराब गिट्टी के नीचे से बरामद किया गया।

एक ट्रक से 460 पेटी एवं दूसरे ट्रक से 453 पेटी शराब बरामद किया गया। बरामद किए गए शराब की मात्रा 8128 लीटर बताया गया जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए की गई है।

बांका डीएसपी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के पूछताछ में दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि दोनों मधेपुरा निवासी भूपेंद्र मंडल के पुत्र श्रवण मंडल एवं संजय मंडल सगे भाई हैं। साथ ही बांका डीएसपी ने यह भी बताया कि दोनों ट्रकों में जो अंकित नंबर जेएच 19 ए 1848 एवं दूसरे ट्रक का नंबर जे एच 02 एन 0173 है।

वह भी प्रथम दृष्टया में गलत लग रहा है। साथ ही ट्रक से 4 मोबाइल भी बरामद किया गया जिसमें दो मोबाइल कीपैड वाला एवं दो मोबाइल स्मार्टफोन है। जिसके माध्यम से चालक को सूचना दिया जाता था कि उसे कहां जाना है।

साथ ही डीएसपी दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर संख्या जांच के उपरांत पता लगाया जाएगा कि ट्रक का असली मालिक कौन है और उस पर भी पुलिस के द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय का प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके टीम के द्वारा बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। जिसमें मुख्य रुप से पुलिस अवर निरीक्षक पंकज किशोर, आदि।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading