एसपी बने डॉक्टर:नक्सल क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा, बाटी दवाइयां

जमुई,जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित इलाका चोरमारा में पुलिस प्रशासन के द्वारा मेडिकल शिविर लगाई गई। जिसमें नक्सल प्रभावित चोरमारा गांव के दर्जनों की संख्‍या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।मेडिकल कैंप में जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन डॉक्टर बनकर लोगो की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी दिए।

जमुई में एसपी बने डॉक्टर - Dainik Bhaskar

एसपी ने कहा कि मैं पहले डा. के रूप में लोगों की सेवा कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह का शिविर आयोजित किए जाने के पीछे सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधा व अन्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। दूरस्थ इलाके तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। बताते चले की जमुई एसपी शौर्य सुमन पुलिस सेवा में आने से पहले डॉक्टर थे।

शिविर का उद्घाटन एसपी डा.शौर्य सुमन, 215 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट जोगेंद्र सिंह मौर्य, द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार, एएसपी ओमकारनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading