हाथी पर चढ़कर BJP MLA ने खु’लेआम की फा’यरिंग: वायरल हुआ वीडियो तो कहा, पूर्वजों की परंपरा निभाई

बेतिया के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक विनय बिहारी हाथी पर चढ़कर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे हाथी पर उनका एक बॉडीगार्ड भी बैठा हुआ है, जो विधायक को राइफल देते दिख रहा है। विधायक राइफल से एक राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

साल 2019 में विधायक द्वारा की गई फायरिंग के दौरान ली गई तस्वीर।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां बाजार के समीप रमना मैदान परिसर का है। वहां शुक्रवार के दिन कंस वध मेला में विधायक ने हाथी पर सवार होकर राइफल से फायरिंग की।

इस मामले में एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि जानकारी नहीं है। वीडियो सामने आने पर जांच की जाएगी। वहीं विनय बिहारी ने बताया कि कंस वध मेले का आयोजन पुराने जमाने से होता आ रहा है। इस मौके पर शस्त्र की पूजा भी होती है। इसी परंपरा के तहत उन्होंने फायरिंग की है। लेकिन, विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो बनाकर मामले को दूसरा मोड़ दे दिया। विरोधी हमें बदनाम करना चाहते हैं।

2019 में भी की थी फायरिंग, पुलिस ने राइफल किया था जब्त
बता दें कि साल 2019 में भी विधायक ने इसी कंस वध मेला में हाथी पर बैठकर फायरिंग की थी। वह (लाइसेंसी) राइफल इनकी पत्नी के नाम पर था। तब भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। राइफल जब्त कर लिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.