मुजफ्फरपुर:बस ऑनर के क्रा’इम रिकॉर्ड की बन रही सूची,आभूषण व्यवसाई का कि’डनैप कर सोना लू’टकांड में जांच तेज

उत्तर प्रदेश के आभूषण व्यवसाई के कर्मी से सोना लूटने और अपहरण करने के आरोप में जेल में बंद “जय गुरुदेव” बस के संचालक मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह की आपराधिक कुंडली पुलिस खंगाल रही है। ताकि उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य के साथ चार्जशीट किया जा सके। उसके सभी आपराधिक केसों की सूची तैयार हो रही है। SSP जयंतकांत ने सभी थानेदारों से इसकी सूची मांगी है।

आरोपी बस संचालक पिंटू - Dainik Bhaskar

एक सप्ताह के अंदर पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उसके खिलाफ सदर और सरैया थाना समेत अन्य थानों में केस होने का पता पुलिस को लगा है। इसका डिटेल खंगाला जा रहा है। इसके बाद उसे पुलिस रिमांड करेगी। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गयी है। केस के IO को SSP जयंतकांत ने इस सम्बंध में निर्देश दिया है। इसके अलावा उसके बस के परमिट और लाइसेंस की जानकारी जुटाई जा रही है।

आर्म्स के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

SSP ने बताया कि पिंटू को रिमांड पर लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। तलाशी में जो भी अवैध सामान उसके पास से मिले हैं। उसके बारे में जानकारी लिया जाएगा। इसके अलावा उसके सभी गुर्गों के नाम व पते के साथ उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस जांच में पता लगा था कि पिंटू अवैध तरीके से आर्म्स और प्राइवेट बॉडीगार्ड लेकर घूमता था। इसी की बदौलत वह धौंस जमाता था। उसके खिलाफ पहले से भी रंगदारी के केस सदर थाना में दर्ज हैं। उसके गुर्गे और आर्म्स के बारे में विशेष टीम जानकारी जुटा रही है।

2.25 करोड़ का लूटा था सोना

गोरखपुर के आभूषण कारोबारी के कर्मी कमलेश यादव से DRI का अधिकारी बनकर पिंटू और उसके चार शागिर्दों ने 2.25 करोड़ का सोना लूट लिया था। इतना ही नहीं उसका अपहरण भी कर लिया। फिरौती के लिए आभूषण कारोबारी को कॉल करवाकर 65 लाख रुपए की डिमांड की।

लेकिन, बाद में पांच लाख रुपए लेकर छोड़ दिया था। घटना के बाद कर्मी की शिकायत पर FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसमे पिंटू का नाम सामने आया। उसे उसके घर से दबोचा गया। लूटा गया सोना और फिरौती की रकम बरामद की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.