इंस्टाग्राम के किंग बने प्रदीप पांडेय चिंटू, जानें पवन-खेसारी के कितने हैं फॉलोअर्स

पटना. किसी भी फिल्मी सितारे की लोकप्रियता आज के समय में कितनी है, इसे आज के डिजिटल वर्ल्ड में सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स के जरिए आंका जाने लगा है. ऐसे में हम आज बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उन सुपर स्टार की, जिनका जलवा इंस्टाग्राम पर खूब चलता है. यूं तो भोजपुरी में खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन जैसे कई दिग्गज हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को लोगों द्वारा सबसे अधिक फॉलो किया जाता है.

Pradeep Pandey Chintu's new song 'Star' released | VIDEO: प्रदीप पांडेय  चिंटू का नया गाना 'स्टार' हुआ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल | Hindi News,  UPUK Trending News

सोशल मीडिया के इस प्लेटफ़ॉर्म पर चिंटू की लोकप्रियता पवन सिंह और खेसारीलाल यादव से अधिक है. यानी चिंटू ने इंस्टाग्राम पर पवन और खेसारी को पछाड़ कर पहले स्थान पर बादशाहत कायम कर ली है, जो साबित करती है कि युवाओं के बीच चिंटू को खूब पसंद किया जाता है. यही वजह है कि उनकी बैक टू बैक फिल्में भोजपुरी पर्दे पर कमाल कर रही है. विवाह 2, ससुरा बड़ा सतावेला, मुझे कुछ कहना है जैसी फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया.

चिंटू, फिलहाल निर्माता अभय सिन्हा की चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसे प्रेमाशु सिंह, आनंजय रघुराज सरीखे निर्देशक डायरेक्ट करने वाले हैं. इंस्टाग्राम पर प्रदीप पांडेय चिंटू को 26 लाख लोग फॉलो करते हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी स्टार के फॉलोवर्स से ज्यादा है, वहीं दूसरे नंबर पर खेसारीलाल यादव हैं. खेसारीलाल यादव को 23 लाख लोग फॉलो करते हैं, जबकि पवन सिंह के फॉलोवर्स की संख्या 21 लाख है और वे तीसरे नंबर पर हैं.

आपको बताया दें कि हमने ये आंकड़े इन भोजपुरी सुपर स्टार के ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल से निकाले हैं. वहीं बात करें भोजपुरी के दो अन्य दिग्गज दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन की, जो आज के डेट में क्रमश: आजमगढ़ और गोरखपुर के सांसद भी हैं तो चौथे नंबर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ आते हैं.

निरहुआ को इंस्टाग्राम पर 15 लाख लोग फॉलो करते हैं, वहीं रवि किशन पांचवें नंबर पर हैं और उनके फॉलोवर्स की संख्या 12 लाख है. इस मामले में रितेश पांडेय के फॉलोवर्स की संख्या रवि किशन जितनी है. रितेश को भी 12 लाख लोग फॉलो करते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading