12 लाख 24 हजार 394 पाैधे वितरण का लक्ष्य:वन विभाग 10 रुपए में उपलब्ध करा रहा पाैधा, शहर में 7 अस्थाई काउंटर

मुजफ्फरपुर। अगर आप अपने खेत में किसी प्रकार का पाैधा लगाना चाहते हैं ताे फलदार पाैधा हाे या फिर काष्ट प्रजाति का। सभी तरह के पाैधे वन विभाग की ओर से महज 10 रुपए में उपलब्ध कराए जाएंगे। इस याेजना से अधिक से अधिक लाेग लाभान्वित हाें,

चार माेबाइल वैन के माध्यम से भी दिए जा रहे पौधे। - Dainik Bhaskarइसके लिए वन विभाग ने 4 माेबाइल वैन व शहर के विभिन्न स्थानाें पर 7 अस्थायी काउंटर की भी व्यवस्था की है। जहां से लाेग पाैधा ले सकते हैं। इसके अलावा वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से भी पाैधा दिया जाएगा। वन विभाग की ओर से लाेगाें काे पाैधा लगाने व संरक्षण करने के लिए प्राेत्साहित किया जा रहा है।

जिसमें पाैधे लगाने के तीन वर्षाें के बाद पाैधे अगर अच्छी हालत में है, ताे उस किसान काे 3 वर्ष के बाद प्रति वर्ष के हिसाब से 20 रुपए में दिया जाएगा। साथ ही पाैधा लेने के समय लिये गये 10 रुपए भी लाैटा दिए। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक अभय द्धिवेदी ने बताया, कृषि वानिकी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्हाेंने बताया कि सरकारी स्कूल व काॅलेज प्रांगण में पाैधा लगाने के लिए नि:शुल्क पाैधे दिये जाएंगे। इसके लिए केवल संबंधित संस्थान द्वारा लिखित रूप से आवेदन देना हाेगा। इसके अलावा चलंत वाहन से काेई भी विद्यार्थी अपना आई कार्ड दिखाकर नि:शुल्क पाैधा ले सकता हैं।

इसके लिए जिले में 12 लाख 24 हजार 394 पाैधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अभी तक 1 लाख 12 हजार 719 पाैधे वितरीत किए गए हैं। इस अभियान में तेजी लाने के लिए शहर से लेकर सीमांत इलाकाें में अभियान चलाया जाएगा। वहीं मान्यता प्राप्त जाे राजनीतिक दल है उन्हें एक हजार पाैधा नि:शुल्क दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading