गया में ता’ड़ी उतार रहा था, पैर फि’सला तो जमीन पर गि’रा:घटनास्थल पर गई जा’न

गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में ताड़ के पेड़ से गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि ताड़ के पेड़ पर चढ़ना व ताड़ी उतराना उसका पेशा था। बावजूद इसके वह पेड़ से कैसे गिर गया। यह लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि दिलीप चौधरी मंगलवार को ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ चढ़ा था।

पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और करीब 40 फीट ऊपर से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे व उसे आननफानन में सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बात की सूचना मिलते ही गांव के चौधरी टोला में कोहराम मच गया।लोगों का कहना है कि दिलीप चौधरी नीरा का भी काम करता था। मुख्य पेशा ताड़ी ही था। वह नीरा निकालने के लिए अपने मिट्‌टी के बर्तन को चेक करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। तभी उसके साथ बड़ा हादसा हो गया।

इधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक पोस्टमार्टम के लिए मृतक के परिजन तैयार नहीं थे। वहीं पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए समझा रही थी। गांव के लोगों व पंचायत के मुखिया ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading