गोपालगंज में सड़क हा’दसा: खड़े ट्रक में बाइक सवार युवक ने मा’री ट’क्कर,घटनास्थल पर ही गई जा’न

गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बरहीमा NH -27 के किनारे खड़ी एक ट्रक में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर जोरदार धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी जय किशोर मिश्र के 20 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार के रूप में की गई। वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक बुधवार को अपने रिश्तेदार को बाइक पर बैठा कर बस पकड़वाने गया था। इसी दौरान जब वह वापस घर लौट रहा था तो बारिश होने के कारण उसके बाइक का पहिया स्लिप कर गया और अनियंत्रित होकर सीधे खड़ी ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया।

धक्का लगते ही युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक़ पांच भाइयों में सबसे छोटा था पांच दिन पहले ही कलकत्ता से घर आया था। कलकत्ता में ही रहकर पढाई करता था। उसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.