अरवल में जदयू कार्यकर्ताओं ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। बुधवार को एक तरफ जदयू कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ उनके कार्यकर्ता एक युवक जमकर धुनाई कर रहे थे। मामला सदर थाना क्षेत्र के जदयू कार्यालय की है जहां कार्यालय उद्घाटन करने पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत किया जा रहा था।

20 हजार नकद भी बरामद
इसी दौरान जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू देवी के पति संजय बर्मा का जदयू पॉकेटमार से पैसे निकाल लिए गए। इसके बाद एक युवक पर शक हुआ, फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। युवक के पास से 20 हजार की बरामदगी हुई। इसके बाद लोगों का शक और गहरा हो गया।

स्वागत के दौरान कई लोगों के काटे गए जेब
जदयू प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे इसी दौरान कई कार्यकर्ताओं के जेब काट लिए गए। पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी के पति संजय वर्मा राजू कुमार समेत दो अन्य लोगों के जेब काट लिए गए। इसके बाद एक जेब कतरे की शक में युवक को पकड़ लिया गया। लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना घर भोजपुर बताया। इसके बाद लोग पकड़ कर उसकी धुनाई करने लगे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

भोजपुर का रहने वाला है युवक
अरवल से सटे भोजपुर के सहार का रहने वाला युवक वीरेंद्र कुमार के रूप में उसकी पहचान की गई है। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि वह जेबकतरा नहीं है। अरवल बाजार आया हुआ था। इस दौरान भीड़ में नेता को देखने के लिए घुस गया। हालांकि, जदयू कार्यकर्ताओं को कहना है कि उसे जेब काटते हुए पकड़ा गया और उसकी धुनाई की गई। पुलिस युवक के पास से बरामद पैसे को जब्त कर ली है।

