कु’ख्यात नक्सली विजय आर्या के ठि’कानों पर NIA की रे’ड : पटना, गया और औरंगाबाद में पड़े छा’पे

औरंगाबाद। बिहार में NIA की टीम छा’पेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह टीम माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर विजय आर्या के ठि’काने पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम पटना, गया और औरंगाबाद में कई ठि’कानों पर रे’ड कर रही है। इसके लिए कोर्ट ने सर्च वा’रंट जारी किया था।

पटना की एजी कॉलोनी में विजय आर्या का बेटा रहता है। NIA की टीम यहां भी छापेमारी कर रही है।विजय आर्या की बेटी शोभा देवी (जिला परिषद) के औरंगाबाद स्थित महेश परासी गांव और बेटा के पटना स्थित एजी कॉलोनी वाले आवास पर रे’ड चल रही है। इसके अलावा गया के कोच थाना अंतर्गत करवा गांव में भी टीम पहुंची है। टीम परिवार के सदस्यों पूछताछ भी कर रही है।

विजय आर्या पर 30 लाख का इ’नाम था। बिहार समेत 4 राज्यों में उस पर 14 से ज्यादा केस दर्ज हैं। बता दें कि माओवादी विजय आर्य को 6 महीने पहले सासाराम से दो लोगों के साथ गि’रफ्तार किया था।

फिलहाल वो बेउर जेल में बंद है। रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के नौहट्टा जंगल से कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्या को 5 महीने पहले स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया था। IB की विशेष टीम ने पटना से आकर रोहतास पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया था। उसके साथ एक अन्य साथी की भी गिरफ्तारी हुई थी।

बताया जाता है कि विजय आर्या रोहतास नौहट्टा क्षेत्र में ही नक्सली संगठन को मजबूत बनाने में जुटा था। विजय आर्य पर देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने कुल 14 केस दर्ज किए हैं। इनमें तीन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और एक पंजाब के खरार अनुमंडल में है। विजय आर्य इतने बड़े नक्सली नेता था कि उनकी गिरफ्तारी के लिए 30 लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी।

औरंगाबाद में कुख्यात नक्सली विजय आर्या के दो ठिकानों पर रेड चल रही है। उसकी बेटी और जिला पार्षद शोभा देवी के घर और अनिल यादव के घर पर टीम पहुंची है। उपहारा थाना क्षेत्र के महेश परासी गांव निवासी गोह क्षेत्र संख्या-6 के जिला पार्षद शोभा कुमारी के घर रेड चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading