बिहार में खौ’फनाक वा’रदात: देवरानी के बेटा होने पर लगा स’दमा, मां ने अपनी 3 मासूम बच्चियों को मौ’त के घाट उ’तारा

बिहार के बक्सर से ममता को शर्मसार करने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही तीन मासूम बच्चियों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही आरोपी महिला की देवरानी को बेटा हुआ था। खुद के बेटा नहीं होने पर वह डिप्रेशन में थी और फिर गुरुवार देर रात सोते वक्त अपनी तीन बच्चियों का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में खौफनाक वारदात: देवरानी के बेटा होने पर लगा सदमा, मां ने अपनी 3 मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतारा

यह मामला बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित गायघाट गांव का है। आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपनी तीनों लड़कियों की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल ली है। आरोपी की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है। उसका पति सुनील कुमार यादव बाहर नौकरी करता है।

गुरुवार देर रात को उसने अपनी 11 साल की बेटी पूनम कुमारी, 8 साल की बबली और 6 साल की रोनी उर्फ खूशबू का बारी-बारी से कत्ल कर दिया। एएसपी ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी महिला के तीन बेटियां थी और एक भी बेटा नहीं था, इसलिए वह डिप्रेशन में थी।

तीन दिन पहले जब उसकी देवरानी को बेटा हुआ, तो वह अंदर ही अंदर घुटने लगी। इसके बाद उसने अपनी ही बेटियों की जान लेने का खौफनाक कदम उठा लिया। आरोपी महिला को पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस वारदात से गांव के लोग भी हैरान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading