राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पांच महीने साथ रहेंगे कन्हैया कुमार, 117 यात्रियों में बिहार से टुन्ना भी

देश भर में 7 सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बिहार से कन्हैया कुमार समेत 5 नेताओं को शामिल किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा में अब तक राहुल गांधी के साथ चलने वाले 117 पदयात्रियों की लिस्ट जारी हुई है। इसमें बिहार से कन्हैया कुमार के अलावा पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, कृष्णा हरि, ओमीर खान और अशोक गुप्ता को शामिल किया गया है। सभी पांच महीने तक राहुल के साथ रहेंगे।

राहुल गांधी के इशारे पर भारत दौरे पर निकले कन्हैया कुमार? | After Rahul  Gandhi Meeting, Kanhaiya Kumar reached hyderabad For Rohith Vemula? - Hindi  Oneindia

सीतामढ़ी जिले के रीगा से विधायक रहे अमित कुमार टुन्ना ने उनका नाम भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों की लिस्ट में जोड़े जाने पर कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद किया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बिहार से भारत जोड़ो यात्रा में जाने वाले पांचों नेताओं को बधाई दी है।

150 दिन में 3500 किलोमीटर का सफर करेंगे कांग्रेस नेता

राहुल गांधी की भारत जोड़ो पैदल यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से होगी। सभी पदयात्री 3500 किलोमीटर का सफर करके 150 दिन यानी करीब पांच महीने में कश्मीर तक पहुंचेंगे।

इस दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य 12 राज्यों में होते हुए कश्मीर पहुंचेगी। हालांकि यह यात्रा बिहार नहीं आएगी। फिलहाल इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने वाले 117 लोगों के नाम सामने आए हैं। यह अस्थायी सूची है, इसमें अभी और नाम जोड़े जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में युवाओं को जगह 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में युवाओं को तरजीह दी जा रही है। अधिकतर नेताओं की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। 117 नेताओं की लिस्ट में सबसे उम्रदराज नेता विजय कुमार शास्त्री हैं, जिनकी उम्र 56 साल है। वहीं, पदयात्रियों में 34 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पूरे 150 दिन इस यात्रा में नहीं चलेंगे। वे 7 सितंबर को कन्याकुमारी में पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बीच में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए ब्रेक लेंगे और फिर यात्रा से जुड़ जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.