खगड़िया में नाबालिग के साथ का पिछले 8 माह से यौन शोषण हो रहा था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा था। लड़की ने जब शादी की बात कही उसने मना कर दिया। इसी बीच करीब 15 दिन पहले युवक ने खेत में लेकर उसके साथ रेप भी किया। लड़की ने शिकायत की तो दोनों ने परिजन पंचायत गए। पंचायत में युवक को शादी करने के लिए कहा गया तो वह दिल्ली फरार हो गया।

घटना मानसी थाना क्षेत्र के की है। परिजन ने मानसी थाना में युवक व अन्य के विरुद्ध आवेदन देकर यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया। परिजनों का कहना है कि मो साजिद ने उनकी लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। इसके बाद रेप भी किया।

इसके बाद युवक से शादी की बात कही तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद हमलोग पंचायत में गए। पंचायत में मुखिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। पंचायत में फरमान सुनाया गया कि लड़का और लड़की को शादी करा दिया जाए। लेकिन युवक के परिजन शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवक दिल्ली फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले 8 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग में ही ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। इधर मानसी थाना अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांचकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, मुखिया आजम व सरपंच देवन सिंह ने बताया कि लड़की व परिजन का आरोप पर पंचायत बुलाया गया। जिसमें लड़की पक्ष के लोग शामिल हुआ, लेकिन लड़का पक्ष के माता-पिता उपस्थित हुआ था, लेकिन युवक पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ।





