बेगूसराय से सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बछवारा प्रखंड के चमथा दियारा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय में आधी आबादी बाढ़ से प्रभावित है और आधी आबादी सुखार का दंश झेल रही। लेकिन बिहार सरकार पीएम और सीएम मटेरियल के फेर में पड़ी हुई है।

जबकि अभी सरकार का पूरा ध्यान लोगों की परेशानियों पर होना चाहिए।उन्होंने अपने बातों को दोहराते हुए कहा कि बिहार सरकार बेगूसराय जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करें और किसानों को होने वाली क्षति की छती पूर्ति के लिए राशि आवंटित करें।उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया गया है लेकिन बिहार सरकार के द्वारा अभी भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।

जबकि लोगों की मूलभूत सुविधाओं में अभि नाव की सबसे अधिक आवश्यकता है एवं कम्युनिटी किचन की जिसे बिहार सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया जा सका है।

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से बछवारा प्रखंड मटिहानी प्रखंड एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड में भीषण बाढ़ आ चुका है। बाढ़ आने के बाद पूरी तरह से लोग परेशान है और घरों में पानी आने के बाद लोग दूसरे जगह जाने को विवश है। सबसे बड़ी समस्या बाढ़ के पानी आने के बाद छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग सहित मवेशी के लिए चारा का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।






